back to top

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 1 मार्च को जिले के प्रवास पर…


राजनांदगांव 28 फरवरी 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 1 मार्च 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 1 मार्च को सुबह 10 बजे शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास राजनांदगांव पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक दिग्विजय महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.40 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक विधानसभा अध्यक्ष निवास के लिए आरक्षित रहेगा।

Advertisements

विधानसभा अध्यक्ष अपरान्ह 3.45 बजे से शाम 4.45 बजे तक विज्ञान महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह में शामिल होंगे। शाम 5 बजे से शाम 6.30 बजे तक विधानसभा अध्यक्ष निवास के लिए आरक्षित रहेंगा।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शाम 6.30 बजे  विधानसभा अध्यक्ष निवास राजनांदगांव से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page