
राजनांदगांव, । एक साथ बैठकर शराब पीने और रूपये-पैसों के लेनदेन पर विवाद ने एक बार फिर शहर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया।
Advertisements

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है। कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम ने चाकूबाजी की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सूत्रों की माने तो चार लोग बैठकर शराब पी रहे थे।
इसी दौरान रूपये-पैसों की मांग पर विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि आरोपी सिद्ध सहित युवराज एवं अन्य युवकों ने वेदप्रकाश राजपूत पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उक्त वारदात तुलसीपुर में बुधवार 03 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे हुई। सभी युवक शराब के नशे में थे। घायल युवक की स्थिति सामान्य बतायी गयी है।









































