राजनांदगांव चिंता: चिखली वार्ड के सार्वजनिक कुआं से व्यक्ति नवनिर्मित निजी मकान में कर रहा सिंचाई वार्डवासियों में नाराजगी…

राजनांदगांव। शहर में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. पेयजल संकट को लेकर लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा हैं। लोगों के पास पीने का पानी समस्या बना हुआ है. समस्या के सामने आने के बाद प्रशासन अस्थाई उपाए कर रही हैं. वहीं राजनांदगांव नगर निगम अंतर्गत चिखली वार्ड नंबर 05, के वार्डवासियों ने बताया कि साई द्वार के समीप एक व्यक्ति अपने नवनिर्मित घर की सिंचाई सार्वजानिक कुएं के पानी से कर रहा है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि वार्ड के लोग इसी कुएं के पानी से अपनी पेयजल और अन्य उपयोग हेतु पानी लेते है। अब कुएं का जलस्तर कम हो गया है। जिससे वार्ड में पानी समस्या आगामी दिनों में और बढ़ सकता हैं। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी वार्ड के पार्षद को दी गई है।
उन्होंने बताया कि निजी निर्माण कार्य के लिए कुएं से पानी ना लिया जाए तभी भयानक जल संकट से बचा जा सकता है, नहीं तो पीने के पानी लिए लोग दरबदर हो जाएंगे।

कुएँ का पानी एक सीमित स्रोत होता है, और इसका उपयोग सिंचाई के लिए करने से अन्य घरेलू जरूरतों के लिए पानी की कमी हो सकती है। कुएँ से अधिक पानी निकालने से भूजल स्तर नीचे गिर सकता है, जिससे भविष्य में और अधिक समस्याएँ हो सकती हैं।

एक व्यक्ति के कुएँ के पानी से अपने घर की सिंचाई करना पानी की समस्या को बढ़ा सकता है। पानी का संरक्षण और प्रबंधन करना, और जल संकट को दूर करने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है।