राजनांदगांव : चिखली वार्ड 6 के कांग्रेस प्रत्याशी देवेश वैष्णव की रैली में उमड़ा जन सैलाब…


राजनांदगांव। चिखली वार्ड 6 के कांग्रेस प्रत्याशी देवेश वैष्णव ने रविवार को अपने वार्ड में बाजे-गाजे के साथ एक विशाल रैली निकाली। इस रैली में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने वार्ड के शिव मंदिर चौक, गली नंबर 3 से 6 तक, ढाबा रोड, शांति नगर, बिहारी चाल, पंडित दीनदयाल नगर, झुग्गी बस्ती एवं अन्य इलाकों में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने बड़ों से आशिर्वाद लिया।

Advertisements

जन संपर्क में जहां बड़ी संख्या में युवा मौजुद रहे वहीं महिलाओं की बेहतर उपस्थिति रही। हाथों में कांग्रेस पार्टी का झंडा, बैनर-पोस्टर लेकर लेकर जमकर प्रचार किया। उन्होंने घरों में पहुंच कर जनता से 11 फरवरी को वार्ड नंबर 6 चिखली के कांग्रेस प्रत्याशी देवेश वैष्णव के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनका जन संपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा। युवा नेता देवेश वैष्णव का क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा सपोर्ट कर रहें है। बीते नवरात्र में उन्होंने वार्ड में गरबा उत्सव कराया था।

इसके अलावा देवेश वैष्णव हमेशा वार्ड के विकास में सक्रिय रहते है। उनकी सक्रियता एवं लोकप्रियता को देख कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट देकर भरोसा जताया है। देवेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेखर दाउ के सुपुत्र है जो पहली दफा युवा, बजुर्ग, महिलाओं का समर्थन लेकर चुनावी मैदान में उतरे है। उन्हें वार्ड में जनता का बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। रविवार को प्रचार के दौरान वार्ड में कई जगह उनका विभिन्न धर्म, समाज, संगठन एवं समूह की महिलाओं ने स्वागत किया।