राजनांदगांव 08 जून 2021। कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष 21 जून 2021 को सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2021 की सुबह 7 बजे से 22 जून 2021 की सुबह 7 बजे तक (24 घंटे) योगाभ्यास प्रोटोकाल के अनुसार ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
मैराथन में भाग लेने के लिए निम्नानुसार कार्य करना होगा। वर्चुअल योग मैराथन के अंतर्गत सांसद एवं समस्त विधायकों त्रिस्तरीय पंचायती राज, नगरीय निकायों के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों का 5 जून 2021 से 15 जून 2021 तक http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/registration.aspx लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीयन कर अपना फोटो के साथ तीन यौगिक अभ्यासों (आसन, प्राणायाम, बंध अथवा मुद्रा) 5 मिनट का योगासन करते हुए अपना फोटो, वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एकाउंट पर #yogwithchhattisgarh एवं नोडल अधिकारी, बीरसिंह साहू, समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव व्हाट्सएप्प नंबर 9300678558 के साथ शेयर करना है।
वीडियो संदेश में यह बताना होगा कि कैसे योग क्रियाओं ने उनके जीवन को प्रभावित किया। विडियो क्लिप 11 जून तक भेजने का कष्ट करेंगे। आपके द्वारा भेजे गये विडियो क्लिप को योग आयोग रायपुर भेजा जाएगा 21 जून 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा चयनित वीडियो का प्रत्येक जिले का एक घंटे का कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।










































