राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग -बिहार और करमपुर टीम ने जीता मैच…

दीनदयाल चैलेंजर्स एवं शिवनगर बुल्स के मध्य महिला वर्ग का फाइनल आज

Advertisements

5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता

राजनांदगांव।5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता प्रतियोगिता के चौथे दिन दो मैच खेले गए।

पहला मैच आर के रॉय हॉकी अकादमी बिहार विरुद्ध गोंदिया महाराष्ट्र के मध्य खेला गया, जिसमें बिहार के टीम ने गोंदिया को 14-2 से पराजित किया। बिहार टीम की ओर से साकेत प्रधान ने 5 गोल, अनिकेत प्रधान ने 3 गोल, बिलसुन भेंगरा ने 3 गोल, संदीप लोहरा ने एक गोल, नामजम हेमरो ने 2 गोल किया, वही गोंदिआ की ओर से दक्ष एवं अर्जुन सेंडे ने 1-1 गोल किया।

दिन का दूसरा मैच करमपुर विरुद्ध जिला हॉकी संघ दुर्ग के मध्य खेल गया। इस मैच मे करमपुर की टीम ने दुर्ग को 2-1 से पराजित किया। करमपुर की ओर से ऋषिकेश ने 2 गोल किया तो वही दुर्ग की ओर से एकमात्र गोल भेद चौरे ने किया।

एस ई सी एल बेस्ट दर्शक का अवार्ड इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 40 के निवासी हरीश साहू को प्रदान किया गया

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिला फ़्लैश हॉकी स्टिक

बालक वर्ग के मैच मे बिहार टीम के खिलाड़ी साकेत प्रधान को और करमपुर के खिलाड़ी ऋषिकेश को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड प्रदान किया गया।

मेहमान खिलाड़ियों के सम्मान मे सांस्कृतिक कार्यक्रम
रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज मेहमान खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “रुद्राक्षम् नाईट” का आयोजन चिकली स्कूल मैदान में किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध गायक रोशन शेंडे के द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई।

5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग मे तीसरे दिन के मैच के दौरान अतिथि के रूप मे छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी,पार्षद रवि सिन्हा,शिव वर्मा एवं सुनील साहू,समाज सेवी देवेश वैष्णव, वरिष्ठ प्रशिक्षक भूषण साव, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी रमेश डाकलिया, अजय झा, प्रकाश शर्मा, प्रिंस भाटिया, अरुणेश झा, योगेश्वर सिन्हा, गुणवंत पटेल, सरद तिवारी, ज्ञानचंद जैन, जहांगीर खान, अयूब इरफ़ान, अनुराज श्रीवास्तव, दिग्विजय श्रीवास्तव, तृप्ति निषाद, कमलेश्वरी वर्मा, सुनीता साहू, हंस कुमारी साहू, दीपमाला नायडू उपस्थित रहे।

महिला वर्ग फाइनल मैच

शाम 4 बजे दीनदयाल चैलेंजर्स विरुद्ध शिवनगर बुल्स

अखिल भारतीय प्रतियोगिता
5:00 बजे खेलो इंडिया राजनांदगाँव विरुद्ध गोंदिया

6 बजे अमरावती विरुद्ध इटारसी