
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर एवं सायबर सेल राजनांदगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक छात्र की गुम हुई सायकल को बरामद कर उसे सुपुर्द किया गया। सायकल वापस मिलने पर छात्र ने राजनांदगांव पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

मामले के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 अक्टूबर 2025 को वह अपनी सायकल को कोचिंग के बाहर खड़ी कर अंदर गई थी। कोचिंग के बाद लौटने पर उसकी हीरो कंपनी की सायकल गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू और सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में टीम ने जांच कर सायकल को बरामद किया। बरामद सायकल को छात्र को सौंपा गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, निरीक्षक विनय पम्मार, अवध साहू, अविनाश झा एवं आरक्षक अतहतर अली की सराहनीय भूमिका रही।









































