
राजनांदगांव/छुईखदान – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को परियोजना स्तरीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगल भवन छुईखदान में आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोक्षदा देवांगन तहसीलदार, नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा, पार्षद दीपाली जैन की उपस्थिति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाडी सहायिका को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही 5 गर्भवती माताओं को गोद भराई और 6 माह पूर्व के बच्चों का अन्नप्रशन कराया गया।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती सरस्वती बघेल ,श्रीमती राजेश्वरी गायकवाड,श्रीमती झामन धुर्वे, योगेश्वरी देश लहरे एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुए सभी महिलाओं को परियोजना अधिकारी श्रीमती रेणु हेनरी द्वारा महिला सशक्तिकरण की जानकारी दिया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।









































