
1 विधायक भोलाराम साहू रहे मुख्य अतिथि
2 राजयोगिनी पुष्पा दीदी जी के सानिध्य में 6 जून तक चलेगा शिविर

राजनांदगांव – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजनांदगांव के तत्वाधान में छुरिया में सात दिवसीय शिव दर्शन आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी एवं राजयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका भव्य शुभारंभ 31 मई शनिवार को विधायक भोलाराम साहू जी के मुख्य आतिथ्य में एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल जी, ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष रितेश जैन जी व राजयोगिनी पुष्पा दीदी जी के गरिमामय उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर संपन्न हुआ
इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू जी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज के द्वारा लगाए गए इस आध्यात्मिक शिविर से छुरिया अंचल के नागरिकों को बहुत लाभ होगा । यह संस्था नि:स्वार्थ भाव से सभी धर्म के आत्माओं की सेवा करती है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मैने माउंट आबू जाकर देखा । विधायक महोदय नेसन्2008में अपने माउंट आबू प्रवास के संस्मरण को याद कर संस्था की सेवाभाव की प्रशंसा की एवं सदस्यों द्वारा शांतिपूर्वक व्यवस्थित कार्य करने को हर परिवार को अपनाने का सुझाव दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष भ्राता अजय पटेल ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुये समस्त नागरिकों से निःशुल्क राजयोग शिविर का लाभ लेने की अपील की।ब्रह्माकुमार मुरलीधर सोमानी भाई ने संस्था का संक्षिप्त परिचय दिया।ब्रह्माकुमार चैतराम वर्मा ने मंच संचालन किया।इस अवसर पर सुभाष यादव , रावजीभाई पटेल ,रोमी भाटिया ,जोधी राम साहू राजकुमार सिन्हा ,तुलाराम साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।









































