back to top

राजनांदगांव: आपका सपना आपकी इच्छा शक्ति बड़े पदों में जाने की होनी चाहिए तब आप कलेक्टर पुलिस अधीक्षक बन पाएंगे – ओमप्रकाश साहू…

राजनांदगांव। दिनांक 31 मई को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ राजनांदगांव संघ के विशेष सहयोग से साहू भवन में आयोजित किया गया था।इस अवसर पर माननीय अपर सत्र न्यायधीश महोदय श्री ओमप्रकाश साहू जी ने अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ राजनांदगांव संघ द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग क्लास के सैकड़ों प्रतिस्पर्धी युवाओं को सम्बोधित किया।

Advertisements

इस अवसर पर माननीय अपर सत्र न्यायधीश महोदय ने युवाओं को भारतीय संविधान,भारत के संशोधित कानून,पोस्को अधिनियम व महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रावधान, मोटर व्हिकल एक्ट,साइबर अपराध,डिजिटल अरेस्ट, आबकारी अधिनियम की जानकारी व अपराध से बचने का मार्गदर्शन प्रदान किया।वही युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन देते हुये कहा कि आपका सपना आपकी इच्छाशक्ति बड़े पदों में जाने की होनी चाहिए तब आप कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक,वन मंडलाधिकारी नहीं बन पाएंगे तो कम से कम आप छोटे पदों को हासिल कर पाएंगे।

वही महेन्द्र बंसोड ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आज विभिन्न कोचिंग क्लासेस में हजारों प्रतिस्पर्धी युवा वर्षो से कोचिंग प्राप्त कर रहे तो वही साहू कर्मचारी अधिकारी संघ ने आप सभी उपस्थित युवाओं के लिए उत्कृष्ठ शिक्षकों को उपलब्ध कराकर आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का दृढ़ संकल्प लिया है बशर्ते आप सभी योग्य युवाओ को अपना शत प्रतिशत समय प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी में देना होगा निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।

अंत में उन्होंनें साहू संघ की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि निशुल्क कोचिंग क्लास की योजना जरुरत मंद व वंचित बच्चों का उज्जवल भविष्य निर्माण करने की योजना हम सबके लिए व छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणादायक योजना है।इससे प्रेरित होकर मैंने स्वयं ने स्टेशन पारा राजनांदगां में सभी वर्गो के गरीब व जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा हेतु निशुल्क प्रबुद्ध ज्ञान केन्द्र का संचालन प्रारम्भ किया है।

इस अवसर पर आभार प्रदर्शन संगठन सचिव माधव साहू जी द्वारा किया गया।इस आयोजन माधव साहू द्वारा बताया गया कि अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ राजनांदगांव के जिला संयोजक यशवंत साहू के कुशल नेतृत्व में विगत 2 वर्षों से सर्व समाज हेतु निःशुल्क कोचिंग संचालित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न शासकीय पदों चयन , नवोदय विद्यालय में चयन सहित 60 से अधिक बच्चे लाभान्वित हो चुके है।प्रकोष्ठ द्वारा रोजगार मेला के माध्यम से 285 बच्चों को रोजगार हेतु नियुक्ति पत्र दिया गया।

प्रकोष्ठ द्वारा कृषक संगोष्ठी ,खेल गतिविधि,सम्मान समारोह एवं कैरियर गाइडेंस,सेल्फ स्टार्ट अप भ्रमण,रक्त दान शिविर,स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण जैसे रचनात्मक गतिविधियां प्रकोष्ठ के सक्रिय सदस्यों के सहयोग से संचालित किया जाता है।कार्यक्रम में यशवंत साहू,माधव साहू,रूपेश साहू,अनिल साहू, हिरदे हिरवानी, तीजेंद्र साहू,राजेश साहू,राघवेंद्र साहू,तुका साहू,भीष्म चंद्राकर,प्रभात बैंस,संतोष कड़वे,सहित सैकड़ों प्रतिस्पर्धी युवा उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page