
– आवेदनों का शीघ्र निराकरण होने के साथ ही जनसामान्य को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किया जा रहा लाभान्वित
– 5 कृषकों को किया ऋण पुस्तिका प्रदान
– आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान स्वीकृत करने, राशन कार्ड बनाने, अतिक्रमण हटाने, अपनी जमीन का सीमांकन कराने सहित अन्य आवेदन हुए प्राप्त
राजनांदगांव 02 अगस्त 2022। कलेक्टर डोमन सिंह की पहल और निर्देशन में जिला अधिकारियों द्वारा जनसामान्य की समस्याओं को सुनने के साथ ही त्वरित निराकरण की दिशा में सार्थक पहल किया जा रहा है। जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण होने के साथ ही जनसामान्य को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित भी किया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में प्रति मंगलवार को आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में नागरिकगण पहुंच रहे है। आज आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 74 नागरिकों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्या के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

जनचौपाल कार्यक्रम में आज कलेक्टर डोमन सिंह ने 5 कृषकों को ऋण पुस्तिका प्रदाय किया। इसी प्रकार उन्होंने प्राप्त आवेदनों के संबंध में कार्यक्रम के दौरान ही संबंधित अधिकारियों को यथा शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किया। जनचौपाल कार्यक्रम में आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान स्वीकृत करने, राशन कार्ड बनाने, अतिक्रमण हटाने, अपनी जमीन का सीमांकन कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर की निगरानी एवं देखरेख में प्राथमिकता से जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। इससे जनसामान्य को अपनी समस्या से निजात मिलने में सार्थक साबित हो रही है।









































