
राजनांदगांव – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) राजनांदगांव विधानसभा प्रत्याशी शमसुल आलम दल बाल व बजे गाजे के साथ अपने गृह निवास से अपनी माता का आशीर्वाद लेकर रैली निकालकर नामांकन जमा करने कलेक्ट्रेट पहुंचे , सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी खासकर महिलाओं की उपस्थिति दिखाई दी ।
शमसूल आलम बताया की नाम का ऐलान होते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है जनता का कहना है हमारा बेटा शहर का स्थानीय प्रत्याशी ,दबे कुचले गरीब लोगो की आवाज उठाने वाले प्रत्याशी को जोगी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाकर राजनांदगांव की जनता का सम्मान किया है
इस बार “बाहरी प्रत्याशी को भगाना है ” और और राजनांदगांव की जनता की आवाज शमसुल को ही अपना आशीर्वाद देकर विजई बनाना है, साथ साथ विधानसभा प्रत्याशी शमसुल आलम ने मीडिया से रूबरू होकर कहा की राजनांदगांव जिन दो प्रत्याशियों को दिग्गज कहा जा रहा है
असल में ये दोनो राजनांदगांव के है ही नही साथ साथ शमसुल आलम ने कहा की ये चुनाव वे राजनांदगांव की जनता को समर्पित करते है ये चुनाव ” मैं नही राजनांदगांव की जनता लड़ रही है” अब जनता बाकी पार्टियों के झूठे घोषणा पत्र के चक्कर में नहीं आना चाहती बल्कि जोगी कांग्रेस के सच्चे शपथ पत्र पर भरोसा कर रही है ,मुझे नेता नही बेटा समझकर आशीर्वाद देगी।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में वार्डो से मुख्य रूप से प्रत्याशी शमसुल आलम की माताजी जमीरून्न निसा, बहन अल्फिया बानो ,शकुंतला साहू तथा सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति रही साथ ही साथ जिला महासचिव नमन पटेल, युवा अध्यक्ष उदित हरिहहारनो ,अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, तामू पटेल,आदि साहू, संदीप सूर्यवंशी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









































