back to top

बड़ी खबर कांकेर: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार को जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस दौरान डीआरजी के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया. मौके से जवानों ने एक इंसास रायफल और एक भरमार बंदूक भी बरामद किया. एसपी दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.

Advertisements

पुलिस के अनुसार, कोयलीबेड़ा के चिलपरस और गोमे के पास नक्सलियों की मौजूदगी की खबर थी जिसके बाद डीआरजी के जवानों की टुकड़ी मौके पर रवाना की गई.पुलिस के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 7 बजे घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी. जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का आड़ लेकर भाग निकले.

Advertisements

You cannot copy content of this page