राजनांदगांव : जन जागरूकता निजात साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने पुरुस्कार वितरण कर किया …

राजनांदगांव पुलिस व्दारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे जन जागरुकता निजात साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन आज पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने पुरुस्कार कर किया है । निजात साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत विभिन्न थानो मे विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित कर नशा न करने का संदेश दिया गया था । इस दौरान पुलिस परिवार के बच्चो व्दारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था

राजनांदगांव पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान निजात साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिह ने पुरुस्कार वितरण कर किया है । साप्ताहिक कार्यक्रम निजात के तहत  नारकोटिक्स एवं ड्रग्स के खिलाफ पुलिस ने 14 मई से 20 मई तक विभिन्न थानो मे खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित कर लोगो को नशे से दूर रहने अवैध शराब ब्रिक्री कारोबार न करने का संदेश दिया गया ।

इसी तरह पुलिस मुख्यालय व्दारा महिला सुरक्षा के लिए जारी की गई अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई ।इस अवसर पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिह ने बताया कि निजात कार्यक्रम का उद्देश्य जिले मे नशे के खिलाफ माहौल तैयार करना था इसी तरह तरह नशे के कारोबार पर लगाम लगाना था ।उन्होने कहा कि लोगो की सहभागिता से नशे को दूर किया जा सकता है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्री मति सुरेशा चौबे ने बताया कि जिले को नशामुक्त जिला बनाने विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कर नशे के खिलाफ संदेश दिया गया ।

निजात साप्ताहिक कार्याक्रम के तहत  मेहदी लगाओ , मटका फोड, कुर्सी दौड ,जलेबी दौड  वाद विवाद चित्र कला प्रतियोगिता आयोजित की गई ।इस प्रतियोगिता मे विजयी प्रतिभागीयो को आकर्षक पुरुस्कार से नवाजा गया ।कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की नयनाभिराम प्रस्तुती दी है ।समापन समारोह मे पीटीएस के पुलिस अधीक्षक इरफान उल रहीमखान सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमति शारदा तिवारी ,वर्षा अग्रवाल  सहित पुलिस परिवार के लोग बडी संख्या मे उपस्थित थे ।