राजनांदगांव: जल कर का बकाया राशि, नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही जारी, आज 7 नल काटे…

राजनांदगांव 25 फरवरी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली में कडाई बरतते हुये प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है। साथ ही संपत्तिकर के बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किया गया है और बकायादारो का नाम प्रकाशित किये जाने की तैयारी है। जल कर के बडे बकायादारो का नल कनेक्शन काटा जा रहा है। आज की कार्यवाही में पुराना कमल टाकिज रोड एवं नंदई के घरो से 7 नल कलेक्शन काटा गया।

Advertisements


वित्तीय वर्ष समाप्ति के अंतिम माह में सतप्रतिशत राजस्व वसूली के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा राजस्व विभाग की प्रतिदिन मानिटरिंग कर घर घर जाकर कर वसूली करने दिश निर्देश दे रहे है तथा बडे बकायादारो को अपने बकाया करो का भुगतान करने समझाईस दे रहे है।

निर्देश पर राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी के नेतृत्व में निगम का अमला दुकानें सील करने एवं नल विच्छेदन की कार्यवाही कर रही है। आज बडे बकायादारो के नल काटने की कडी में पुराना कमल टाकिज रोड के 6 एवं नंदई के 1 करदाता इस प्रकार कुल 7 करदाता जिन्होंने विगत 10 वर्षो से जलकर व संपत्तिकर का भुगतान नही किया था उनका आज राजस्व अमला द्वारा नल कनेक्शन काटा गया।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि शासन लक्ष्य के विरूद्ध सत प्रतिशत राजस्व वसूली किया जाना है, वसूली के लिये करदाताओं को करो का भुगतान करने अपील की जा रही है, बडे बकायादारों को नोटिस दिया गया है, भुगतान नही करने की स्थिति में दुकाने सील करने तथा नल विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है।

इसके अलावा बडे बकायादारो का नाम प्रकाशन एंव कुर्की की भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने करदाताओं से कहा कि, अपने बकाया कर एवं किराये की राशि का भुगतान समय पर कर अधिभार एवं निगम की कार्यवाही से बचे।