राजनांदगांव : जहर सेवन करने से वृद्ध की मौत…

राजनांदगांव, स्थानीय मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में आज इलाज के दौरान जहर सेवन से भर्ती एक वृद्ध की मौत हो गयी। पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक याकुब शेख पिता स्व. आसिफ शेख (72) निवासी कश्मीरी पारा वार्ड नं. 21 डोंगरगढ़ को परिजनों ने 29 अगस्त को जहर सेवन के बाद भर्ती कराया था। आज पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।