back to top

राजनांदगांव : जेठानी के डेढ़ लाख के गहने चोरी करने वाली देवरानी सहित दो महिला गिरफ्तार…

भिलाई । जेवरा 1 सिरसा चौकी पुलिस ने जेठानी के डेढ़ लाख के गहने चोरी करने वाली देवरानी सहित दो महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया हेमलता निषाद पति जितेन्द्र निषाद निवासी ग्राम समोदा ने शिकायत की कि उसके घर के आलमारी में रखे लगभग डेढ़ लाख रूपये के गहने जिसमें एक नग सोने का गुलबंध, एक नग सोने का अंगुठी, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने का गेंहूदाने, सोने का एक नग झुमका लगभग दो तोला, एक नग चांदी का करधन, एक नग चांदी का चाबी गुच्छा, दो नग पायल, लगभग आधा किलो किसी ने चोरी कर ली है विवेचना के दौरान प्रार्थिया के अपनी देवरानी निशा निषाद पति राकेश निषाद (20 वर्ष) संदेही को हडबंध अर्जुदा से तलब कर पूछताछ किया गया।

उसने चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी के गहने एक अंगूठी, एक पायल और चाबी गुच्छा को अपनी मौसी को देना और बाकी गहने अपने मौसी के कहने पर अपने घर में रखना बताया। सभी गहनों को आरोपिया निशा निषाद और चमेली से बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page