राजनांदगांव : जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी ने राशन एवं आवश्यक सामग्रियों का वितरण कर की दिव्यांगजन परिवार की मदद….

राजनांदगांव. कोरोनाकाल की दूसरी लहर में लॉक डाउन के बीच जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) जरूरतमंदों की हर भरसक मदद के लिये प्रतिबद्ध है, प्रदेश के मुखिया हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री मान. भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशस्वी अध्यक्ष मान. मोहन मरकाम जी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के सक्रिय अध्यक्ष मान.पदम सिंह कोठारी द्वारा जिले के विभन्न इलाकों में जरूरतमंदों तक पहुंचकर मदद पहुंचाई जा रही है।

Advertisements

इसी कड़ी में राजनांदगांव ग्रामीण के ग्राम परमालकसा, अचानकपुर एवं भाटागांव में पहुंचकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी के नेतृत्व में 27 दिव्यांगजन परिवार को चांवल, आटा, मसाले, सब्जियाँ एवं सुखा राशन का वितरण किया गया, साथ ही कोरोनाकाल में आवश्यक सेनेटाइजर सहित बुनियादी वस्तुएं भेंट की गई। इस दौरान अध्यक्ष जी ने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिये आवश्यक दूरी बनाकर रहने एवं मास्क का उपयोग करते रहने प्रेरित किया वहीं उन्होंने ग्रामीणों को टीकाकरण के लिये भी प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कोठारी के साथ जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष मोतीलाल साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, बूथ प्रभारी ओम मारकंडे, क्षेत्र के सरपंच पंकज टोप्पो, संजय साहू, कामता साहू ,कपिल देवांगन सहित कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनुराग शांति तुरे ने दी।