back to top

राजनांदगांव : जिला कार्यालय भवन में संचालित विभिन्न कार्यालयों, शाखाओं में शत प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए आदेश जारी…

राजनांदगांव 07 फरवरी 2022। जिला कार्यालय भवन में संचालित विभिन्न कार्यालयों, शाखाओं का संचालन शत प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए आदेश जारी किया गया है। पूर्व में कोविड-19 से बचाव एवं संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यालयों, शाखाओं का संचालन एक तिहाई कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ करने के निर्देश जारी किया गया था।

Advertisements

जिसे निरस्त कर शत प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए आदेश जारी किया गया है। जिला कार्यालय राजस्व स्थापना राजनांदगांव अंतर्गत शाखाओं में कार्यरत कर्मचारी अपनी शत प्रतिशत उपस्थिति कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक अनिवार्य रूप से दें।

Advertisements

You cannot copy content of this page