
राजनांदगांव।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 गैंदाटोला से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु शिक्षित, सहज, मिलनसार, ईमानदार एवं सेवा भावी, मृदुभाषी, योग्य महिला प्रत्याशी जो की पूर्व में जिला पंचायत सदस्य व हाले कोसा ग्राम पंचायत का सरपंच रह चुकी है।

किरण साहू ग्राम हालेकोसा का निवासी है जो कि निर्दलीय उम्मीदवार प्रत्याशी है जो क्षेत्र क्रमांक 12 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु मैदान में उतरी है.

जिसका चुनाव चिन्ह बिजली का बल्ब छाप है. जिसमें मुहर लगाकर भारी मतों से विजई बनाने लोगों का जन समर्थन उनके पक्ष में आता हुआ नजर आ रहा है। किरण साहू डोर टू डोर जनसंपर्क तेज कर दी है उन्हें लोगों का जन समर्थन व प्रतिसाद अच्छा मिल रहा है।
जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार किरण साहू ने एक नारा दिया है जब होगा सबका साथ तभी होगा पंचायत का विकास के नारे के साथ घर-घर पहुंच कर मतदाताओ से आशीर्वाद ले रही है।उन्होंने 20 फरवरी दिन गुरुवार को बिजली का बल्ब छाप पर मुहर लगाकर भारी मतो से विजयी बनाने मतदाताओं से अपील किया है।









































