राजनांदगांव- कुपोषण को खत्म करने के उद्देश्य को लेकर जिला योजना समिति के सदस्य एवं वार्ड नं- 12 के पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे के आतिथ्य में डॉ. भीमराव आंबेडकर वार्ड में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार मनाया गया।
वजन त्योहार जो कि हर वर्ष जुलाई में ही मनाया जाता है, इस कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष के बच्चे व किशोरी बालिका का वजन व ऊचांई नापा गया और किशोरी बालिका का हिमोग्लोबिन टेस्ट किया गया, उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया।
इस अवसर पर सुपरवाइजर हुलास सिन्हा, सी डि पी ओ सुश्री रीना ठाकुर, नोडल अधिकारी श्रीमती रावटे, गुरुदयाल साहू, श्रीमती शांति प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे।











































