Demo photo
राजनांदगांव 25 जून 2020। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के परिपालन में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्रमांक 11 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि की स्थिति में बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

डिप्टी कलेक्टर एवं राहत शाखा की प्रभारी श्रीमती लता युगल उर्वशा (मोबाईल नंबर 99811-85311) को जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष 15 अक्टूबर 2020 तक 24 घंटे चालू है। यहां पर दूरभाष क्रमांक 07744-220557 लगा है। इसके अतिरिक्त कार्यालयीन समय में भू-अभिलेख शाखा के दूरभाष क्रमांक 07744-227028 पर भी बाढ़ या प्राकृतिक आपदा की सूचना दी जा सकती है।
आदेश के अनुसार जिले के सभी तहसील कार्यालयों में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्षों के प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। तहसील कार्यालय छुईखदान के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07743-263503) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार छुईखदान श्री प्रीतम साहू (मोबाईल नंबर 99074-19970), तहसील कार्यालय खैरागढ़ के बाढ़ नियंत्रण (दूरभाष क्रमांक 07820-234230) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार खैरागढ़ श्री आनंद कुमार बंजारे (मोबाईल नंबर 94060-63343), तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07823-232244) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री अविनाश ठाकुर (मोबाईल नंबर 94076-20657), तहसील कार्यालय राजनांदगांव के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07744-225403) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार राजनांदगांव श्री रमेश कुमार मोर (मोबाईल नंबर 84588-56716), तहसील कार्यालय डोंगरगांव के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07745-271756) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार डोंगरगांव श्री शिव कुमार कंवर (मोबाईल नंबर 90981-66347), तहसील कार्यालय छुरिया के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07745-264400) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार छुरिया नेहा धु्रव (मोबाईल नंबर 94242-41765), तहसील कार्यालय अंबागढ़ चौकी के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07747-248100) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार अंबागढ़ चौकी श्रीमती मधु हर्ष (मोबाईल नंबर 94254-47233), तहसील कार्यालय मोहला के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07747-249280) के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त तहसीलदार मोहला श्री कुलदीप ठाकुर (मोबाईल नंबर 70006-57703) तथा तहसील कार्यालय मानपुर के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07746-298682) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार मानपुर श्री सुरेन्द्र कुमार उर्वशा (मोबाईल नंबर 75872-10195, 98261-41112) बनाए गए हैं।