
राजनांदगांव जिले के कोटवारो ने नियमित कर्मचारी का दर्जा देने राजस्व विभाग का सरकारी कर्मचारी घोषित करने और मालगुजारी माफी जमीन का मालिकाना हक देने की मांग को लेकर गुरुवार को शहर के महावीर चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है ।बडी संख्या मे जुटे कोटवार संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर चुनाव से पहले किए गए वादो को पूरा करने की मांग की है ।
कोटवारो ने बताया कि आजादी के पहले से हि पीढी दर पीढी ग्रामीण स्तर मे रहकर कोटवार अपनी सेवाए देते आ रहे है लेकिन पर्यन्त तक कोटवारो को सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नही हुआ है ।उन्होने बताया कि नाम मात्र मिल रहे मानदेय से उनका घर का गुजारा नही चल पा रहा है ।
कोटवारो ने सेवानिवृत्त होने पर पेंशन ग्रेज्युटी की मांग की है । इस अवसर पर जिले भर के कोटवार धरना प्रदर्शन मे शामिल हुए थे ।









































