राजनांदगांव : जिले के छुईखदान के मंगल भवन में काग्रेस ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया ,प्रदेश कांग्रेस के मुखिया मोहन मरकाम शामिल हुए…

राजनांदगांव – खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर राजनांदगांव जिले के छुईखदान के मंगल भवन में काग्रेस,ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुखिया मोहन मरकाम शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुट जाने कहा, वहीं उन्होंने टिकट के दावेदारों को दो टूक लहजे में कहां की टिकट शक्ति प्रदर्शन से नहीं उनके काम के आंकलन से मिलेगा।

Advertisements

जनता कांग्रेस-जे से खैरागढ़ विधायक रहे स्वर्गीय देवव्रत सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है और अब इस सीट में विधानसभा उपचुनाव होना है। कभी कांग्रेस का गढ़ रही खैरागढ़ विधानसभा सीट को जीतने के लिए कांग्रेस ने उप चुनाव की घोषणा से पहले ही अपना जोर लगाना शुरू कर दिया है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को चार्ज करने मंगलवार शाम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम छुईखदान के मंगल भवन में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को बूथ स्तर पर मजबूती लाने कई दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए बूथ को जीतना जरूरी है, खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव को जीतने के लिए हम बूथ को मजबूत करने, बूथ कमेटी का गठन और कार्यकर्ताओं का नब्ज टटोलने आये हैं।

खैरागढ़ विधानसभा से टिकट के दावेदार कोरोना प्रोटोकॉल को ताख में रखते हुए बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में अपना शक्ति प्रदर्शन करने पहुंच गए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कई बार मंच से ही कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की नसीहत दी, लेकिन दावेदार शक्ति प्रदर्शन में ही लगे रहे। ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शक्ति प्रदर्शन करने वाले दावेदारों को दो टूक लहजे में स्पष्ट कहा कि, जिंदाबाद के नारे लगाकर शक्ति प्रदर्शन करने से टिकट नहीं मिलेगा! वहीं टिकट वितरण के मापदंड को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि टिकट वितरण स्थानीय स्तर पर सर्वे कराकर किया जाएगा। जो कांग्रेस का सच्चा सिपाही होगा उसे ही टिकट मिलेगा।

खैरागढ़ उपचुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी अपने सभी बूथों को मजबूत करने में जुटी हुई है। यही वजह एक-एक बूथ कमेटी में 50 सदस्यों को शामिल करने के निर्देश दिए गए है। खैरागढ़ के कुल 283 बूथों को मजबूत कर कांग्रेस इस उपचुनाव को जीतने पूरी रणनीति बना रही है। इस दौरान बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाकर कांग्रेस अपना हाथ मजबूत करने में जुटी हुई है।