back to top

राजनांदगांव : होली पर शराब के नशे में झगड़ा करने वाले 5 युवक गिरफ्तार…

राजनांदगांव। होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आपसी विवाद कर अशांति फैलाने वाले 5 युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Advertisements


जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में होली के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को शाम करीब 5:50 बजे मठपारा तालाब के पास कुछ युवक शराब के नशे में आपस में झगड़ा और मारपीट कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में अशांति फैलने की स्थिति बन रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा रजक (26 वर्ष), ईश्वर यादव (35 वर्ष), दिनेश यादव (21 वर्ष), लकेश यादव (28 वर्ष) और साईं यादव (19 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए धारा 126 और 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर इश्तगासा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page