राजनांदगांव : जिले के डोगरगढ मे केन्द्र सरकार की प्रसाद योजना के अन्तर्गत 43 करोड 33 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर विकास परियोजना का भूमि पूजन…

राजनांदगांव जिले के डोगरगढ मे केन्द्र सरकार की प्रसाद योजना के अन्तर्गत 43 करोड 33 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर विकास परियोजना का भूमि पूजन प्रदेश के संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं राजनांदगांव लोक सभा क्षेत्र के सांसद पाण्डे ने किया इस मौके पर वर्चुअल माध्यम से केन्द्रीय पर्यटन एव संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जुडे हुए थे । इस परियोजना की भूमिपूजन से डोंगरगढ़ देश के पर्यटन नक्शे पर एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में जुड़ गया है।

केन्द्र सरकार के प्रसाद योजना के अंतर्गत मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ का विकास परियोजना स्वीकृत कराई गई है। जिसकी लागत 43 करोड़ 33 लाख रूपए है। जिसका विधिवत भूमिपूजन गृह जेल संस्कृति एव पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू और सांसद संतोष पाण्डे ने किया है ।इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल दिल्ली से और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपूर से जुडे हुए थे ।परियोजना के अंतर्गत मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर की पहाड़ी तथा प्रज्ञागिरी पहाड़ी पर पर्यटक सुविधाएं विकसित की जाएगी तथा 9.5 एकड़ भूमि पर पिल्ग्रीम फेसीलिटेशन सेंटर का विकास किया जाना प्रस्तावित है, जो इस पूरे प्रोजेक्ट का विशेष आकर्षण होगा। इस भवन का आकार ऊपर से देखने पर श्रीयंत्र के जैसा दिखेगा।


वर्चुअल माध्यम से जुडे केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि केन्द्र सरकार 2015-16 मे प्रदेश के कई जिलो के लिए स्वदेशी दर्शन योजना के माध्यम से 90 करोड रुपये की स्वीकृति दी थी अब राजनांदगांव जिले के डोगरगढ को 43 करोड रुपय की प्रसाद योजना की स्वीकृति देकर देश विदेश के मान चित्र मे पहचान दिलाई है ।इस अवसर पर विडियो कान्फ्रेस के जरिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश मे पर्यटन को बढावा देने के लिए मध्य प्रदेश की नर्मदा घाटी से प्रदेश की अन्य नदीयो का समावेश कर प्रवेश व्दार बनाई गई योजना से जोडने की बात केन्द्रीय मंत्री से कही है।
इस अवसर पर संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को बढावा देने के लिए राज्य एव केन्द्र सरकार व्दारा विभिन्न योजना संचालित की जा रही है इसी तारतम्यम मे केन्द्र सरकार की प्रसाद योजना अन्तर्गत 43 करोड की लागत से विकास किया जायेगा इस क्षेत्र के विकसीत हो जाने पर डोगरगढ देश के पर्यटन नक्शे मे एक अलग पहचान बनायेगी ।

इस परियोजन से मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर प्रज्ञा गिरी पहाडी और पिल्ग्रीम फेसीलिटेशन सेंटर मे सिढियो का निर्माण विश्राम कक्ष, प्रसाद कक्ष, सांस्कृतिक मंच, क्लाक रूम, सत्संग कक्ष, प्रदर्शनी गैलरी, टायलेट, पेयजल, लैंडस्केपिंग, सोलर प्रकाशीकरण, पार्किंग सहित अन्य निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डे ने भी सभा को सम्बोधित किया ।कार्यक्रम के पश्चात संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने छोटी मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुचकर विधी विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की ।इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधी सहित काग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता बडी संख्या मे उपस्थित थे ।