
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
Advertisements

– लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं की विशेष सहभागिता
– शाम 5 बजे तक अनन्तिम आकड़ों के अनुसार जिले के सभी 5 नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 75.82 रहा
राजनांदगांव 11 फरवरी 2025। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं की विशेष सहभागिता रही। मतदाताओं में मतदान के लिए अभूतपूर्व उत्साह और उल्लास रहा।
मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदान के लिए मतदाताओं की लाईन लग गई थी। सभी मतदाताओं ने कतार में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
जिले में मतदान का कुल प्रतिशत- 75.82%
5 बजे की स्थिति में
पुरूष- 76.77%
महिला- 74.93%
तृतीय लिंग- 60%
निकायवार
नगरीय निकाय का नाम
- राजनांदगांव – 74.12%
- डोंगरगढ़ – 77.85%
- डोंगरगांव – 81.31%
- छुरिया – 93.13%
- लाल बहादुर नगर- 90.64%









































