
राजनांदगांव – स्वदेशी वस्तुओ को बढावा देने व लोगो को स्वदेशी वस्तु अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राजनांदगांव जिले के स्टेट हाई स्कूल मैदान मे सात दिवसीय स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया है ।स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की ईकाई भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला का शुभारांभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपूर सांसद अरुण साव ने दीप प्रज्जवलन कर किया इस मौके पर राजनांदगांव लोक सभा के सांसद संतोष पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधीगण उपस्थित थे ।
24 फरवरी से शुरु होकर 2 मार्च तक चलने वाली इस स्वदेशी मेला मे देश के 17 प्रान्तो के कलाकार अपने विभिन्न स्वदेशी उत्पाद के स्टाल लगाये गये है ।स्वदेशी मेला को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्षअरुण साव ने कहा कि स्वदेशी मेला स्वालम्बन का प्रतीक है ।स्वदेशी मेले मे आत्म निर्भरता की एक झलक दिखाई देती है ।केन्द्र सरकार देश को स्वालम्बन बनाने की दिशा मे लगातार कार्य कर रही है ।
रायपूर मे आयोजित काग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन मे पहुचे नेताओ पर कटाक्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छग मे आये नेताओ को 2018 मे काग्रेस के घोषणा पत्र मे किये वादो को पूरा करना चाहिए ।उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व काग्रेस ने जनता से 36 वादे किये थे लेकिन प्रदेश सरकार इन वादो को पूरा करने मे विफल साबित हो रही है ।
इस अवसर पर बोलते हुए राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डे ने कहा कि माहत्मा गांधी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जैसे महापूरुषो ने स्वदेशी को लेकर चले ।उन्होने कहा कि स्वदेशी से हि देश का कल्याण है इसी का प्रतिफल है कि भारत निर्मित वैपन से लेकर वेक्सीन की मांग पूरी दुनिया मे बनी हुई है ।
इस अवसर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक संगठनो गौ रक्षको का सम्मान शाल श्रीफल भेट किया गया ।कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई ।









































