back to top

राजनांदगांव : शहर के स्टेट हाई स्कूल में बोर्ड की परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री का किया गया वितरण…

राजनांदगांव – मार्च माह के शुरूआत से ही माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल से राजनांदगांव, मानपुर-मोहला- अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़ -छुई खदान -गंडई जिले के दूरस्थ 103 परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्न पत्र एवं गोपनीय सामग्री वितरण किया गया।

Advertisements

प्रश्न पत्र एवं गोपनीय सामग्री वितरण के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों के लिए आज गोपनीय सामग्री वितरित किया गया है, वहीं शेष 65 परीक्षा केंद्रों के लिए कल गोपनीय सामग्री वितरित की जाएगी।

आगामी 1 मार्च से कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है, वहीं 2 मार्च से कक्षा दसवीं के लिए विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा देंगे, जो 24 मार्च तक चलेगी। राजनांदगांव जिले सहित दोनों नवगठित जिलों में इस बार बोर्ड की परीक्षा में लगभग 42 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 12वीं कक्षा के 23 हजार और दसवीं कक्षा के 19 हजार परीक्षार्थी शामिल है। इन परीक्षा केंद्रों में लगभग 23 परीक्षा केंद्र को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिसके मद्देनजर आज कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्र एवं को अपनी सामग्री भेजा गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page