राजनांदगांव: जिले के 5 विकासखंडों में 5 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जिले के इच्छुक शिक्षक का चयन साक्षात्कार के माध्यम से..

राजनांदगांव 17 फरवरी 2021। जिले के 5 विकासखंडों में 5 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम की शालाएं संचालित की जानी है।

Advertisements

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छुरिया, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगढ़, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोहला तथा स्वर्गीय श्री लाल मूरत सिंह खुसरो शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गंडई में अंग्रेजी माध्यम संचालित किया जाएगा।


स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, अन्य गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति वांछित योग्यता अनुसार की जानी है।


जिले के अंतर्गत इच्छुक शिक्षक, कर्मचारी जो 5 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रतिनियुक्ति चाहते है तो वे अपना आवेदन गूगल सीट cutt.ly/eems में 28 फरवरी 2021 तक कर सकते हैं।

प्रतिनियुक्ति का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी। 28 फरवरी 2021 के पश्चात प्रतिनियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।