
जिले भर में पुलिस की सघन चेकिंग, 104 मामलों में ₹68,300 का जुर्माना वसूला
02 अगस्त की रात 8 से 12 बजे तक चला अभियान
संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की की गई गहन जांच
राजनांदगांव, 03 अगस्त 2025 जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 02 अगस्त की रात 8:00 बजे से 12:00 बजे तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में एमसीपी (मोबाइल चेक पोस्ट) लगाकर सघन जांच अभियान चलाया गया।

इन थाना क्षेत्रों में हुई सघन चेकिंग:
थाना: कोतवाली, लालबाग, सोमनी, डोंगरगढ़, छुरिया, घुमका, डोंगरगांव, बोरतलाव
चौकियाँ: चिखली, तुमड़ीबोड़, चिचोला, सुकुलदैहान, मोहारा, सुरगी
यातायात पुलिस की भी रही सक्रिय भूमिका
जांच के दौरान मुख्य कार्यवाही:
104 प्रकरणों में ₹68,300 का जुर्माना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वसूला गया
शराब पीकर वाहन चलाने,
बिना ड्राइविंग लाइसेंस,
बिना नंबर प्लेट,
तीन सवारी चलाने एवं
यातायात नियमों के उल्लंघन जैसे मामलों में की गई कार्यवाही
पुलिस की अपील:
“शराब पीकर वाहन न चलाएं और घर से निकलने से पहले हेलमेट जरूर पहनें, साथ ही वाहन के सभी दस्तावेज व ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें।”
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री मुकेश ठाकुर एवं
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में
जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों और यातायात शाखा को सख्त निर्देश दिए गए थे कि वे संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें, सतर्कता के साथ वाहनों की जांच करें, शराब/मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाएं और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।
🔎 यह अभियान आगे भी जारी रहेगा
जनहित में यह सघन जांच अभियान जिलेभर में समय-समय पर जारी रहेगा ताकि नागरिकों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और सड़क पर अनुशासन बना रहे।









































