back to top

राजनांदगांव : जिले में आज 14.7 मिमी हुई बारिश…

राजनांदगांव जिले में अब तक 653.5 मिमी वर्षा दर्ज
– जिले में आज 14.7 मिमी बारिश हुई
राजनांदगांव 04 जुलाई 2025। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 653.5 मिमी बारिश एवं औसत 93.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 109.1 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 34.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 166.2 मिमी, घुमका तहसील में 131.5 मिमी, छुरिया तहसील में 73.2 मिमी, कुमरदा तहसील में 73.5 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 65.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Advertisements

अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 166.2 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 14.7 मिमी एवं औसत 2.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 3 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 1.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 3.2 मिमी, घुमका तहसील में 6 मिमी, छुरिया तहसील में 0.4 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा घुमका तहसील में 6 मिमी दर्ज की गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page