राजनांदगांव : जिले में आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई…

राजनांदगांव। जिले में अपराधों पर रोकथाम और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला केसीजी पुलिस टीम ने अवैध शराब, जुआ, सट्टा और नशे के कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए आबकारी एक्ट के तहत कुल 07 प्रकरण दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई। पुलिस टीम ने दिनांक 27.10.2025 को जिले के विभिन्न थानों में कार्यवाही की, जिनमें —

थाना खैरागढ़ में 02 प्रकरण

ओपी जालबांधा में 02 प्रकरण

थाना छुईखदान में 01 प्रकरण

थाना गातापार में 01 प्रकरण

थाना गंडई में 01 प्रकरण
शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आबकारी एक्ट के तहत यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा, ताकि अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।