
मोहला 28 अक्टूबर 2022। कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एस जयवर्धन ने छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार गठित नवीन तहसील औंधी एवं खडग़ांव व अपवर्जित तहसील मानपुर के पटवारी हल्का व राजस्व मंडल का पुनर्गठन किया है।
Advertisements

कलेक्टर जयवर्धन ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 104 एवं 105 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में गठित नवीन तहसील औंधी एवं खडग़ांव व अपवर्जित तहसील मानपुर के पटवारी हल्का व राजस्व मंडल का पुनर्गठन किया है।









































