
राजनांदगांव, 20 अगस्त। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
दिनांक 19 अगस्त की रात 8 बजे से 12 बजे तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एमसीपी (मोबाइल चेकिंग पाइंट) लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की गई।
🔹 47 प्रकरणों में 26,500 रुपए का जुर्माना
पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी बैठाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान 47 प्रकरणों में 26,500 रुपए का चालान काटा गया।

🔹 कई थानों की संयुक्त कार्रवाई
नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के नेतृत्व में थाना बसंतपुर पुलिस ने नंदई चौक पर चेकिंग की। वहीं लालबाग, सोमनी, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, गैंदाटोला, घुमका, सुकुलदैहान, तुमडीबोड़, चिचोला, सुरगी व यातायात पुलिस ने भी वाहनों की जांच की।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर व राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया।
🔹 पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट जरूर लगाएं और वाहन के साथ जरूरी दस्तावेज व ड्राइविंग लाइसेंस रखें।
👉 पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।









































