back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र निर्मित शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र से लाई जा रही 230 नग देशी शराब (90 एमएल पौवा) कीमत लगभग 9,200 रुपये जब्त की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के निर्देशन में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह व उनकी टीम लगातार अवैध गतिविधियों, शराब बिक्री/तस्करी, सट्टा, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रख रही है।

इसी अभियान के तहत 19 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक साल्हेकसा (महाराष्ट्र) से ट्रेन के जरिए अवैध देशी शराब लेकर डोंगरगढ़ आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने पुराना रेलवे फाटक, मेला ग्राउंड के पास रेड कार्रवाई की। वहां एक संदिग्ध युवक दो बैग लेकर रेलवे स्टेशन से उतरकर जा रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल नंदेश्वर पिता स्व. अगनु नंदेश्वर, उम्र 22 वर्ष, निवासी दंतेश्वरी पारा वार्ड क्रमांक-02, डोंगरगढ़ बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के बैग से महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब के कुल 230 नग (90 एमएल पौवा, मात्रा 20.700 बल्क लीटर, कीमत 9,200 रुपये) बरामद किए गए।

पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक- 413/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस कार्रवाई में प्रआर राणाप्रसन्न गजभिये, योगेश साहू, अरुण मनहर और कमल कुमार केंवट का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page