
राजनांदगांव। ट्रांसफार्मर के समीप उग आई झाड़ियों की सफायी करते कर्मचारी को जोरदार करेंट का झटका लगा। अस्पताल पहुंचाये जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि टिपानगढ़ में सफाई कर रहा युवक करंट की चपेट में आया जिसे डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गैंदाटोला थाना क्षेत्र के ग्राम टिपानगढ़ में कल साफ सफाई करते युवक करंट की चपेट में आ गया जिसे छुरिया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया था जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया है मिली जानकारी के अनुसार गैंदा टोला थाना क्षेत्र के ग्राम टिपानगढ़ में प्राथमिक शाला के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के आसपास झाड़िया बढ़ चुकी थीं
जिसे विद्युत विभाग में ठेकेदारी पर काम करने वाले में विद्युत कर्मी साखन कुमार साहू पिता नंदू लाल साहू (24 वर्ष) निवासी टिपानगढ़ सफाई कर रहा था इसी दरमियान करंट की चपेट में आ गया। जिसे तत्काल छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया था जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद साखन कुमार को मृत घोषित कर दिया। युवक के शव का पंचनामा कर पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया है गैंदाटोला थाना में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।









































