
राजनांदगांव। नवरात्र पर्व के दौरान डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए जा रहे पदयात्रियों के लिए नेशनल हाइवे के एक रूट को आरक्षित किया गया है। आज बुधवार को नेशनल हाइवे में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। ठाकुरटोला टोल प्लाजा के समीप वाहनों की कतारें लगभग तीन किलोमीटर तक लग गईं।

नवरात्र में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचते हैं। पदयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाइवे के एक हिस्से को पैदल मार्ग के लिए आरक्षित किया गया है। दूसरी ओर से वाहनों की आवाजाही जारी रहने के कारण टोल प्लाजा क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई।
वाहन चालकों कई घंटे तक जाम में फंसे हुए हैं।









































