
राजनांदगांव। पुलिस चौकी चिचोला व साइबर टीम राजनांदगांव को बड़ी सफलता मिली है। सुअर व्यवसायी से की गई डकैती के मामले में पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त 01 स्कॉर्पियो, 01 मारुति स्विफ्ट डिज़ायर, 04 मोबाइल फोन सहित लूटे गए 50,000 रुपए की राशि बरामद की गई है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना की जानकारी के अनुसार प्रार्थी तानाजी व्यंकट जाधव (निवासी महाराष्ट्र) सुअर पालन का व्यवसाय करता है। 07 अगस्त को वह बोलेरो पिकअप वाहन (MH-55-C-0193) में 50 नग सुअर (कीमत लगभग 2,25,000 रुपए) लोड कर बिलासपुर ले जा रहा था। देर रात लगभग 2 बजे जब वह चिचोला के पास पहुंचा, तभी अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन सवार 7-8 लोगों ने पिकअप को रोककर 50 नग सुअर व 03 मोबाइल फोन लूट लिए।
11 अगस्त को इस मामले में पुलिस चौकी चिचोला में अपराध क्रमांक 193/2024, धारा 310(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस व साइबर सेल टीम ने संदेह के आधार पर कई संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में –
- भूपेश मानिकपुरी पिता दल्लू राम (36 वर्ष) निवासी डोंगरगढ़
- राजू निषाद पिता मंगल निषाद (29 वर्ष) निवासी डोंगरगढ़
- गोविंदा गोराई पिता हाबूलाल गोराई (41 वर्ष) निवासी डोंगरगढ़
- राहुल धुर्वे पिता रैबू धुर्वे (27 वर्ष) निवासी नागपुर
- चमन मानिकपुरी पिता नरसिंह (25 वर्ष) निवासी नागपुर
से लूट की रकम 50,000 रुपए, स्कॉर्पियो, स्विफ्ट डिज़ायर व मोबाइल फोन जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों को 18 अगस्त को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इस कार्रवाई में चिचोला चौकी प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार सहित एएसआई सुमन कर्ष, प्रआर बसंत राव, आर मनोज खूंटे, अवध साहू, प्रख्यात जैन, परिवेश वर्मा, गजेंद्र भारद्वाज एवं कमलेश बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 यह सफलता पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, मुकेश ठाकुर तथा एसडीओपी आशीष कुंजाम के निर्देशन में मिली है।









































