
राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण, उद्यान निर्माण कार्यो के लिये शासन द्वारा स्वीकृत राशि से सभी वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज वार्ड नं. 41 के डॉक्टर कालोनी में राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत 21.00 लाख रूपये की लागत से उद्यान निर्माण कराया जाना है जिसका आज भूमिपूजन किया जा रहा है।
उद्यान निर्माण के भूमि पूजन अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने उक्त बाते कही। उद्यान में बाउण्ड्रीवाल, पाथवे निर्माण के अलावा विद्युतीकरण कर सौदर्यीकरण किया जायेगा। जहॉ वार्डवासी मनोरंजन करने के साथ साथ प्रातःकालीन भ्रमण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मांग अनुसार इसी प्रकार वार्ड में अन्य कार्य कराये जोयेगें।
डॉक्टर कालोनी में उद्यान निर्माण के अवसर पर प्रभारी सदस्यगण श्री मधुकर वंजारी, श्रीमती दुलारी बाई साहू,श्री गणेश पवार एवं वार्ड पार्षद व प्रभारी सदस्य श्री राजेश गुप्ता चंपू विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में रमजान गोरी, रोहित सोनकर, अन्ना भाऊ, ईश्वर तिवारी, तामेश्वर यादव, दीपक सेन, वार्ड की महिला समूह की प्रमिला सोनी तथा सुभद्रा साहू ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा उद्यान निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उप अभियंता श्री अशोक देवांगन सहित डॉक्टर कालोनीवासी उपस्थित थे।









































