
राजनांदगांव | डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में शराब एवं एक दोपहिया वाहन जप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 01 फरवरी 2026 को लेडिजॉब पुलिया के पास रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम भरीटोला निवासी पवन ठाकुर (24 वर्ष) को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से
30 नग शोले मसाला शराब (5.400 बल्क लीटर),
10 नग शोले प्लेन शराब (1.800 बल्क लीटर),
कुल 7.200 बल्क लीटर शराब जिसकी कीमत ₹3,800/- तथा
शराब तस्करी में प्रयुक्त कावासाकी बजाज मोटरसाइकिल क्रमांक CG-08-ZE-4541, कीमत ₹10,000/-
कुल जप्ती ₹13,800/- की गई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक विजय साहू, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्रवंशी, आरक्षक अरुण मनहर एवं ओमप्रकाश साहू का सराहनीय योगदान रहा।
डोंगरगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।









































