राजनांदगांव : डोंगरगढ़ प्रज्ञागिरी तीर्थ में 31वां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धम्म सम्मेलन 6 फरवरी को – रविंद्र रामटेके…

➡️ कहा – अंतराष्ट्रीय बौद्ध धम्म सम्मेलन में पहुंचेंगे देश-विदेश के धम्म गुरु

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र रामटेके ने कहा कि डोंगरगढ़ शहर के प्रज्ञागिरी तीर्थ में 6 फरवरी को 31वां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धम्म सम्मेलन का आयोजन प्रज्ञागिरी के संरक्षक एवं पूज्य भदंत धम्म सेनानायक आर्य नागार्जुन सुरई ससाई भंते जी के मार्गदर्शन एवं प्रज्ञा गिरी ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में किया जाना है। जिसमें देश-विदेश के बड़ी संख्या में धर्मगुरु उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जापान के धम्म गुरु रेयुकेई सेयकी, केइवा नागासाकी, मीका नागासाकी, मासायो टोकुरा, मुत्सुकों तोयामा,

चिनात्सु करिगाने, मिकी इनोकी, शोहई इनोकी, गेनशिरो सेईकी सहित थाईलैंड के धम्म गुरु अनुसिनधाडेट, दुसिट, नूनथावार, विचाई फोनोक, यू थाना सहित अन्य धम्म गुरु उपस्थित रहेंगे।
श्री रामटेके ने आगे कहा कि कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

आयोजन में छत्तीसगढ़, महाराष्ट, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में धम्म गुरुओ के उदबोधन सुनने आते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।