राजनांदगांव: ड्यूटी से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला कर लूट…

राजनांदगांव। नगर के मानव मंदिर चौक में चाकूबाजी की वारदात के बाद देर रात लगभग 2 बजे राम दरबार चौक के समीप ही एक युवक पर प्राण घातक हमला कर दिया। पीड़ित युवक की बांह में चाकू मारकर मोबाइल और रूपये लूट लिये गये।

Advertisements

कोतवाली थाना क्षेत्र के राम- दरबार चौक के समीप 26 नवंबर की देर रात एक युवक से मोबाइल और रूपये की लूट करने आरोपी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस इसी दौरान मानव मंदिर चौक में हुई वारदात के आरोपी को तलाशने व्यस्त थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित युवक होटल ब्लीस सोमनी में कर्मचारी बताया जाता है।

वह देर रात अपनी ड्यूटी से वापस लौट रहा था। पीड़ित स्थायी रूप से गोंदिया का रहने वाला है। थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम ने बताया कि घटना स्थल के फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।