
सुशासन तिहार – 2025
Advertisements

– तत्काल लर्निंग लाईसेंस मिलने पर मोहित दास के चेहरे पर दिखाई दी उत्साह
– समाधान शिविर में लर्निंग लाईसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद
राजनांदगांव 15 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम चारभांठा में आयोजित समाधान शिविर में परिवहन विभाग के स्टाल में तत्काल लर्निंग लाईसेंस मिलने पर ग्राम चारभांठा निवासी श्री मोहित दास के चेहरे पर उत्साह दिखाई दी। उन्होंने बताया कि उनका लायसेंस गुम गया था और वाहन चलाने के लिए नया लायसेंस बहुत दिनों से वे नहीं बना पा रहे थे।
सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर में उन्होंने लर्निंग लाईसेंस के लिए आवेदन पेश किया और उनका तत्काल ही लर्निंग लाईसेंस बनाकर प्रदान किया गया। जिससे वे बहुत खुशी और अच्छा महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल बहुत अच्छी है, जिससे गांव की आम जनता की समस्याओं का निराकरण आसानी से हो रहा है।
समाधान शिविर से आवेदकों का समय और राशि दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने लर्निंग लाईसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार उनकी समस्या का आसानी से समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।









































