राजनांदगांव: तानाशाही रैवाया मत अपनाएं दुर्ग विश्विद्यालय राजा यादव…

एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव ने दुर्ग विश्वविद्यालय प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन नई शिक्षा नीति के नियम का हवाला देकर छात्रों को अनियमित छात्र के तौर पर परीक्षा देने के लिए मजबूर कर रहा है, जबकि तीसरे सेमेस्टर में विद्यार्थियों को नियमित एडमिशन दिया गया है।

इस निर्णय से राजनांदगांव जिले के लगभग 2000 छात्र प्रभावित हो रहे हैं। राजा यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने दायित्व से पीछे हट रहा है, जिससे छात्रों को परीक्षा के लिए अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन नियम में संशोधन नहीं करता है, तो एनएसयूआई छात्र संगठन उग्र प्रदर्शन करेगा।