back to top

राजनांदगांव : तालाब में डुबने से दो युवकों की मौत…

राजनांदगांव – संस्कारधानी के लिए शनिवार का दिन हादसो भरा रहा, जहां सुबह रानी सागर में तैरती हुई लाश मिली, वहीं दोपहर को एक अन्य युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

Advertisements

शहर के नवागांव तालाब में विसर्जन करने गया युवक पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में रानीसागर में एक युवक की लाश आज सुबह देखी गई, जिसे आत्महत्या माना जा रहा है। इन दो घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मर्ग कर मामले की जांच में जुटी हुई है। बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीसागर तालाब में रविवार सुबह एक युवक की लाश पानी मेंमिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त जुनवानी थाना लांजी जिला बालाघाट निवासी आदित्य कबिरे 25 वर्ष के तौर पर हुई है। बताया गया कि मृतक परेशान था।

विसर्जन करते डूबा

इधर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कल नवागांव श्याम रेडिडेंसी कॉलोनी निवासी देवेंद्र यादव 32 वर्ष श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए कॉलोनी के पास ही स्थित तालाब में गया हुआ था जहां विसर्जन के दौरान वह पानी में डूब गया । जिसे पानी से बाहर निकाल कर चिकित्सालय ले जाया गया । जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page