राजनांदगांव: तीन दिवसीय मोहारा मेला हर्ष और श्रद्धा के माहौल में संपन्न…

राजनांदगांव।शहर के ऐतिहासिक मोहारा मेला में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आसपास के ग्रामीण इलाकों से लेकर अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। 4 नवंबर से प्रारंभ हुए मेले का 6 नवंबर को समापन हो गया। आखरी दिन दोपहर से देर शाम तक मेला स्थल पर चहल-पहल का नजारा रहा।

Advertisements

ज्ञात हो कि शहर के शिवनाथ नदी तट मोहारा में ऐतिहासिक मेले का आयोजन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर किया जाता रहा है। इस वर्ष 4 नवंबर को मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले में पहले ही दिन से अच्छी खासी उपस्थिति शहरी सहित ग्रामीणों की रही। कार्तिक पूर्णिमा के दिन अलसुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवनाथ नदी तट मोहारा पहुंचे, जहां विधि-विधान से महाआरती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई, स्नान-ध्यान कर नदी में भोर के समय दीपदान किया गया। जिससे यहां का दृश्य देखते ही बनता था। पूजा-अर्चना के पश्चात लोग सुबह से से देर शाम तक मेले का लुत्फ उठाते रहे। बच्चों से लेकर बड़े झूले का जहां आनंद उठाते देखे गए। वहीं होटल, ठेला-खोमचा में स्वल्पाहार कर मेले का आनंद उठाया गया लोगों ने इस अवसर पर आवश्यक सामग्रियों की जमकर खरीदी भी की।

समाजसेवी अधिवक्ता श्रीमती शारदा तिवारी,पूर्व पार्षद श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता, शिवनाथ छेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष डीसी जैन, अधिवक्ता अमलेंदु हजरा अधिवक्ता पंकज गुप्ता बागेश्वर धाम सेवक, पत्रकार रवि मुदिराज ,शैलेंद्र तिवारी, शिवनाथ नदी तट मोहारा में स्थित शिव मंदिर में विधि विधान से भगवान शिव की पूजा व आरती की गई, तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ी राज्य गीत अरपा पैरी के धार की प्रस्तुति के साथ गायन कार्यक्रम आरंभ किया गया व छत्तीसगढ़ी देवी जस आरुग दियना बाती व लोकगीत बखरी के तुमा नार की शानदार प्रस्तुति दीं गई जिसमे पर वहाँ उपस्थित बुजुर्ग दम्पति के भी नृत्य हेतु पैर थिरक गए।अधिवक्ता गायक राजकुमार शर्मा द्वारा पुराने प्रसिद्ध गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, हरि सत्संग मंडल के गायक गुरुजी श्री रुपेश टांक,श्री गुप्ता जी अधिवक्ता जयराज चौथवानी द्वारा भी भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अमलेंदु हाजरा द्वारा किया गया, वह शिवनाथ विकास छेत्रीय समिति के अध्यक्ष डीसी जैन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहयोग हेतु सभी कलाकारों का आभार व्यक्त किया गया