राजनांदगांव 2 मार्च। रायपुर रेंज पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में तृतीय लिंग समुदाय के 13 उम्मीदवारो का पुलिस आरक्षक पद पर चयन होने, जिनमें से राजनांदगांव से 3 उम्मीदवार के चयन होने पर सभी को महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने अपनी शुभकानाए दी है।

उन्हांेने कहा कि तृतीय लिंग समुदाय के लोग समान्य रूप से अपना जीवन यापन करते थे। समुदाय के लोगो का शासकीय नौकरी में आने से छत्तीसगढ में एक नई सुरूवात हुई है और इससे समाज के लोगों की उनके प्रति नजरिया भी बदली है।
उन्हांेने कहा कि यह हमारे लिये एक गौरव की बात है कि, तृतीय लिंग समुदाय के लोगों को भी उच्च सम्मान मिलेगा। गुरूघासी दास बाबा की कही गयी बाते मनखे मनखे एक समान मतलब हर व्यक्ति समान है।
ये बाते अब चरितार्थ हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी, गृहमंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू जी सहित पुलिस मुख्यालय का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उन्होने तृतीय लिंग के समुदाय के लोगों बढावा देने में महती भूमिका निभाई है।










































