राजनांदगांव : थाना ठेलकाडीह द्वारा आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, दो आरोपी सेम्हरा दैहान से एवं एक आरोपी गातापारकला से गिरफ्तार…

-दोनो प्रकरणों में कुल 12.120 बल्क लीटर शराब एवं दो नग एक्टीवा कीमती 110000 जप्त

राजनांदगांव – आबकारी के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दिनांक 02/02/2022 को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, पुलिस अनु० अधि० दिनेश सिन्हा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश पुरिया के नेतृत्व में अवैध शराब परिवहन करने वालों पर लगाम कसने के लिये शराब रेड कार्यवाही किया गया।

जिस पर दिनांक 02/02/2022 को मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि 1)धिवराज सिंह पिता स्व० गोविन्द नारायण राजपूत उम्र 21 साल सेम्हरादैहान, 2)सेवक साहू पिता रेखराम साहू निवासी ग्राम तिलईभाठ दोनो शराब बिक्री करने हेतु अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे है कि सूचना पर हम० स्टाफ रेड कार्यवाही किया गया।

जिस पर आरोपी घिवराज सिंह राजपूत एवं सेवक साहू के कब्जे से 34 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी कुल 6. 120 बल्क ली. शराब कीमती 4080 रूप्ये एवं एक स्कूटी एक्टीवा क० सीजी० 08 एटी० 0602 कीमती 60000 रूपये को जप्त किया गया जप्त किया गया।

एक अन्य प्रकरण में दिनांक 02/02/2022 को मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि कौशल सिंह पिता स्व० मदन सिंह राजपूत उम्र 48 साल निवासी ग्राम गातापारकला थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव जो अपने घर सामने अवैध रूपे शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया जिस पर आरोपी कौशल सिंह के कब्जे से 08 बाटॅल गोल्डन गोवा डिलक्स व्हीस्की शराब कुल 6.000 लीटर कीमती 3200 रूपये एवं एक स्कूटी हीरो क० सीजी० 08 एबी 4123 कीमती 50000 रूपये को विधिवत जप्त किया गया।

उक्त दोनो प्रकरणों में क्रमशः अपराध क्रमांक 44 / 22, 45/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध विवेचना में लिया। जाकर आरोपीगणो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना ठेलकाडीह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।