back to top

राजनांदगांव : जिले के किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुये सभी पात्र किसानों से धान क्रय किया जा रहा-कलेक्टर…

राजनांदगांव 03 फरवरी 2022। जिले में धान खरीदी उत्सव के अंतिम दिनों में लगातार किसानों का धान खरीदी किया जा रहा है। शासन द्वारा धान खरीदी 7 फरवरी तक किए जाने के फैसले से किसानों को राहत मिली है। ऐसे किसान जो असामयिक वर्षा के कारण धान विक्रय नहीं कर पाये थे सभी में खुशी की लहर है।

Advertisements

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में राजनांदगांव जिले में अब तक 195640 किसानों से 8219720 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। जिले में अब तक पंजीकृत किसानों के विरूद्ध 93 प्रतिशत किसानों द्वारा धान का क्रय किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से धान खरीदी की जा रही है।

कलेक्टर सिन्हा के प्रयास से जिले के ऐसे कृषक जिनके पंजीयन, रकबा संशोधन, पंजीयन स्थानांतरण, पंजीयन रिस्टोर, नवीन पंजीयन, रकबा समर्पण सुधार, टोकन, नाम सुधार, बैंक खाता संशोधन इत्यादि समस्त प्रकार के समस्याओं का समाधान कर उनसे धान खरीदी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त द्वितीय एवं तृतीय टोकन में असामयिक बारिश के कारण धान क्रय नहीं हो सका था उन कृषकों हेतु शासन के माध्मम से चौथा टोकन जारी कर धान विक्रय की सुविधा प्रदाय की गई है। इस प्रकार जिले में पंजीकृत समस्त कृषक जिनके द्वारा धान विक्रय हेतु उपार्जन केन्द्रों में लाया जा रहा है उन कृषकों का पात्रतानुसार धान क्रय किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page